बलिया। 07 दिसम्बर 2022 को कृषि भवन के सभागार में एनपीओपी योजनान्तर्गत उoप्रo जैव प्रमाणीकरण संस्था, उoप्रo द्वारा नामित श्री निरीक्षक श्री अमित पाण्डेय द्वारा जनपद बलिया के कृषकों को जैविक खेती के सम्बन्ध में कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया है। जिससे जनपद के जैविक खेती करने वाले कृषकों को पंजीकृत कर प्रमाण पत्र दिलाय जा सके। इससे कृषक बन्धु अपने जैविक उत्पाद को देश- विदेश में लाभकारी मूल्य पर विक्रय कर अधिकतम आय प्राप्त कर सकेगे। साथ ही जैविक उत्पाद को सेवन करने वाले उपभोकताओ को स्वास्थ्यकर जीवन का लाभ प्राप्त कर सकते है।
उक्त के क्रम में जनपद के सभी कृषक बन्धुओं से अनुरोध है कि यदि जैविक खेती कर रहे है तो अपने उत्पाद को विक्रय हेतु एनपीओपी योजनान्तर्गत उ0प्र0 जैव प्रमाणीकरण संस्था, उ०प्र० से पंजीकृत होने के लिए श्री अमित पाण्डेय के मोबाईल नं0-7985272416 व अधोहस्ताक्षरी के मो नं०- 9919253441 से सम्पर्क कर सकते है। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी ने दी है।
0 Comments