वाराणसी : घने कोहरे से होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 03 जोड़ी सवारी गाड़ियां का निरस्त


वाराणसी, 01 दिसम्बर, 2022; रेलवे प्रशासन द्वारा सर्दियों के मौसम में होने वाले घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 03 जोड़ी सवारी गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत किया जायेगा। 

*निरस्तीकरणः*

1. सवारी गाड़ी सं- 05155/05156 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर   02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक  निरस्त रहेगी।

2. सवारी गाड़ी सं- 05040/05039 गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर   02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक  निरस्त रहेगी।

3. सवारी गाड़ी सं- 05036/05035 सीवान-नकहाजंगल-सीवान    02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक  निरस्त रहेगी।


*अशोक कुमार*

      जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Comments