लखनऊ मंडल : मच्छर रोधी फागिंग मशीन का किया गया वितरण




लखनऊ 25 नवम्बर 2022। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री आदित्य कुमार ने आज अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री शिशिर सोमवंशी, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री संजय यादव, मुख्य परियोजना प्रबंधक/गतिशक्ति श्री राघवेंद्र कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/बादशाहनगर डा0 अमरेंन्द्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/ऐशबाग डा0 संजय तिवारी तथा शाखाधिकारियों की उपस्थिति में रेलवे परिसर, रेलवे कालोनियों तथा कार्यालयों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु मंडल के चिकित्सा विभाग के कर्मियों को 10 अद्द (Anti Mosquito Fogging machine) मच्छर रोधी फागिंग मशीन का वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंडल में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान तथा एंटी लार्वा दवा का छिड़काव व फागिंग आदि करायी जा रही है। इन 10 उन्नत फागिंग मशीनों के इस्तेमाल से रेलवे परिक्षेत्र में मच्छर जनित रोगों की प्रभावी ढंग से रोकथाम सुनिश्चित हो सकेगी।

                                  जनसम्पर्क अधिकारी
                                 पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ। 



Post a Comment

0 Comments