पटना-पुरी एवं पटना-थावे स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार


हाजीपुर: 07.11.2022। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और पुरी एवं पटना और थावे के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 29.12.2022 तक एवं पटना-थावे स्पेशल का परिचालन अब 13.02.2023 तक किया जायेगा। 

गाड़ी सं. 03230 पटना-पुरी स्पेशल, जो पहले 10.11.2022 तक परिचालित की जानी थी, उसके 07 फेरे की वृद्धि करते हुए अब 17.11.2022 से 29.12.2022 तक प्रत्येक गुरूवार को तथा 03329 पुरी-पटना स्पेशल, जो पहले 11.11.2022 तक परिचालित की जानी थी, के 07 फेरे में वृद्धि करते हुए अब 18.11.2022 से 30.12.2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी।

इसी तरह, गाड़ी सं. 03215/03216 पटना-थावे-पटना स्पेशल जो पहले 13.11.2022 तक परिचालित की जानी थी, उसके 92 फेरे की वृद्धि करते हुए 14.11.2022 से 13.02.2023 तक परिचालित की जायेगी। 


(वीरेन्द्र कुमार)

 मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments