कोहरे के कारण संरक्षा के मद्देनजर कुछ और ट्रेन परिचालन में बदलाव


हाजीपुर-24.11.2022। कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी कर चलाये जाने की सूचना पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से (दिनांक 14.11.22, 18.11.22 एवं 21.11.2022 को) दी गयी थी।

इसी क्रम में कुछ और ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है -

(क) पूर्णतः रद्द ट्रेनें :-

1.  गाड़ी सं. 12538 बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस - 01.12.2022 से 28.02.2023 तक

2.  गाड़ी सं. 12537 मुजफ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस- 01.12.2022 से 28.02.2023 तक

(ख) परिचालन के दिनों में कमी कर के चलायी जाने वाली ट्रेनें :-

दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक प्रारंभिक स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों का परिचालन सप्ताह के निम्नलिखित दिनों को रद्द रहेगा :-

1.  गाड़ी सं. 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस - प्रत्येक गुरू, रवि एवं मंगल को रद्द

2.  गाड़ी सं. 15126 पटना-बनारस एक्सप्रेस - प्रत्येक गुरू, रवि एवं मंगल को रद्द

3.  गाड़ी सं. 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस - प्रत्येक सोम, मंगल एवं बुधवार को रद्द

4.  गाड़ी सं. 12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस - प्रत्येक सोम, मंगल एवं बुधवार को रद्द

5.  गाड़ी सं. 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस - प्रत्येक शुक्र, रवि, सोम एवं बुधवार को रद्द

6.  गाड़ी सं. 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस - प्रत्येक शुक्र, रवि, सोम एवं बुधवार को रद्द

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments