वाराणसी मंडल : आसनसोल मंडल के अण्डाल स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव


वाराणसी, 26 नवम्बर, 2022ः रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल पर स्थित अंडाल स्टेशन पर नान इन्टरलाकिंग कार्य किये जाने के परिप्रेक्ष्य में गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत् किया जायेगा। 

निरस्तीकरणः-

- सियालदह से 26 से 28 नवम्बर, 2022 तक चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- बलिया से 27 से 29 नवम्बर, 2022 तक चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- कोलकाता से  28 नवम्बर, 2022 को चलने वाली 13137 कोलकाता-आज़मगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- आज़मगढ़ से  29 नवम्बर, 2022 को चलने वाली 13138 आज़मगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

        *अशोक कुमार*

 जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Post a Comment

0 Comments