मात्र 221 दिनों में 100 मीलियन टन का किया माल लदान
भारतीय रेल के सभी मंडलों में अब तक का सर्वाधिक माल लदान
हाजीपुर: 09.11.2022। माल लदान के क्षेत्र में पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल द्वारा एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिनांक 08.11.2022 तक मात्र 221 दिनों में ही 100 मीलियन टन माल लदान का किया गया है। यह उपलब्धि वर्ष 2020-21 में 288 दिन में जबकि 2021-22 में 245 दिनों में प्राप्त की गयी थी।
धनबाद मंडल द्वारा किया गया यह माल लदान भारतीय रेल के सभी मंडलों की तुलना में सर्वाधिक माल लदान है। दिनांक 08.11.2022 तक भारतीय रेल के अन्य अग्रणी माल लदान वाले मंडलों में खुर्दा रोड मंडल द्वारा 93.06 मीलियन टन, बिलासपुर मंडल द्वारा 92.98 मीलियन टन तथा चक्रधरपुर मंडल द्वारा 85.09 मीलियन टन का माल लदान किया गया है।
विदित हो कि पिछले वित्तीय वर्ष में इसी अवधि तक धनबाद मंडल द्वारा 90.24 मीलियन टन, खुर्दा रोड मंडल द्वारा 91.04 मीलियन टन, बिलासपुर मंडल द्वारा 92.98 मीलियन टन तथा चक्रधरपुर मंडल द्वारा 86.38 मीलियन टन का माल लदान किया गया था।
धनबाद मंडल द्वारा 08.11.22 तक किये गये 100.27 मीलियन टन माल लदान में 96.31 मीलियन टन के साथ सबसे ज्यादा योगदान कोयला का रहा। इसके साथ ही इस दौरान धनबाद मंडल द्वारा सीमेंट, क्लींकर, आयरण एंड स्टील, बॉक्साईट, रेड मड, स्टोन चिप्स, फ्लाई ऐश आदि का भी लगभग 04 मिलियन टन का माल लदान किया गया।
(वीरेंद्र कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी।
0 Comments