पटना-पुरी-पटना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार 30 दिसंबर तक होगा परिचालन


हाजीपुर: 16.11.2022। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और पुरी के मध्य संचालित की जा रही गाड़ी सं. 03230/03229 पटना-पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। विस्तारित अवधि के साथ यह स्पेशल ट्रेन पटना से 17.11.2022 से 29.12.2022 तक प्रत्येक गुरूवार को तथा पुरी से 18.11.2022 से 30.12.2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जायेगी।

गाड़ी सं. 03230 पटना-पुरी स्पेशल 17.11.2022 से 29.12.2022 तक प्रत्येक गुरूवार को पटना से 08.45 बजे खुलकर शुक्रवार को 02.55 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03229 पुरी-पटना स्पेशल 18.11.2022 से  30.12.2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से 14.55 बजे खुलकर शनिवार को 09.35 बजे पटना पहुंचेगी। 

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments