पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय, पटना में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन


हाजीपुर: 14.10.2022। आज दिनांक 14.10.2022 को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा के नेतृत्व में मुख्यालय एवं निर्माण संगठन में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं पुरूष कर्मचारियों की पत्नियों के लिए केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय, पटना में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस तरह के शिविर का आयोजन पहली बार किया गया है। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की गयी एवं उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गयी। 

महिला कल्याण संगठन द्वारा हर कर्मचारी को एक मेडिकल किट दिया गया। इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती सीमा गोयल एवं अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments