हाजीपुर: 07.10.2022। श्रीमती भारती शर्मा, अध्यक्षा, पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर द्वारा आज दिनांक 07.10.2022 को उन सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने दिनांक 11.09.2022 एवं 18.09.2022 को आयोजित ड्राइंग/पेंटिग तथा निबंध प्रतियोगिता के विजेता थे।
बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अध्यक्षा महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं कैश अवार्ड प्रदान किया गया। संगठन द्वारा बच्चों के लिए मैजिक शो का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की सचिव श्रीमती सीमा गोयल एवं अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments