हाजीपुर: 19.10.2022। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 13288/13287 राजेन्द्रनगर-दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस का चक्रधरपुर मंडल के बामड़ा एवं बागडिही स्टेशनों पर दिनांक 21.10.2022 से अगले तीन माह के लिए प्रायौगिक तौर ठहराव प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
दिनांक 21.10.2022 से राजेन्द्रनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 11.45 बजे बामड़ा पहुंचेगी और 11.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में दिनांक 21.10.2022 से दुर्ग से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 14.13 बजे बामड़ा पहुंचेगी और 14.15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
इसी तरह दिनांक 21.10.2022 से राजेन्द्रनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 12.02 बजे बागडिही पहुंचेगी और 12.04 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में, दिनांक 21.10.2022 से दुर्ग से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 13.57 बजे बागडिही पहुंचेगी और 13.59 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments