पूर्व मध्य रेल द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन


हाजीपुर - 26.09.2022। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में 14.09.2022 से 29.09.2022 तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के दौरान 26.09.2022 को कर्मचारी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया. उल्लेखनीय है कि राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में राजभाषा पखवाड़ा का महत्वपूर्ण स्थान है. इस अवसर पर राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

19.09.22 को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध हेतु 02 विषय पूर्व में ही निर्धारित किए गए थे. प्रतिभागियों को किन्हीं एक विषय का चयन कर अधिकतम 2000 शब्दों में निबंध लिखना था. जिसमें मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया. इसी क्रम में 20.09.2022 को हिंदी टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

दिनांक 21.09.2022 को हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर भारत व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" किंन्ही एक विषय पर बोलना था. अगले दिन 22.09.22 को अधिकारी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। 

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Comments