बलिया : अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 14 सितम्बर से


बलिया। जिला पूर्ति अधिकारी बलिया ने बताया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना अन्तर्गत अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह जुलाई 2022 के सापेक्ष वितरित होने वाले प्रति यूनिट 05 किग्रा (केवल चावल) खाद्यान्न का वितरण दिनांक 14-09-2022 से 20-09-2022 के मध्य निःशुल्क कराया जायेगा। जिन कार्डधारकों के अंगूठा ई-पॉस मशीन पर आधार प्रमाणीकरण में असफल हो जायेंगे उन्हें मोबाइल ओ०टी०पी० आधारित प्राक्सी के माध्यम से दिनांक 20-09-2022 को वितरण किया जायेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि वह माह जुलाई 2022 के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न दिनांक 14-09-2022 से 20-09-2022 के मध्य प्रति यूनिट 05 किग्रा (केवल चावल) खाद्यान्न निःशुल्क अपने उचित दर विक्रेता से प्राप्त करें। माह अगस्त 2022 में जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार   विकास खण्डवार/उचित दर विक्रेताबार नोडल/पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी वितरण हेतु लगायी गयी थी। उन्ही नोडल/पर्यवेक्षणीय अधिकारियों के द्वारा उक्त वितरण का पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जायेगा।



Comments