दर्दनाक हादसा : मिनी बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, 25 लोग घायल


श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आज यानी बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पुंछ के सवजियान इलाके में आज तड़के एक मिनी बस खाई में गिर गई. इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है.

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे सब्जियां इलाके में आज सुबह एक बस खाई में लुढ़क गई। हादसे के तुरंत बाद ही सेना, पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया गया। बताया जा रहा है कि छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि छह गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल या फिर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। करीब 25 लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुंछ सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए लिखा कि पुंछ के साब्जियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

पुंछ के सावजियान में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू



वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ सड़क हादसे पर अपना गहरा दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को राहत राशि के तौर पर पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने पुंछ के साब्जियां में हुई इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए अन्य यात्रियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। अपने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि मैं पुंछ के साब्जियां में घटित सड़क दुर्घटना में हुई मौतों से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। इसी के साथ उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

साभार- आम आवाज





Comments