हाजीपुर: 23.09.2022। अन्य क्षेत्रीय रेलों द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए चलाई जा रही 06 ट्रेनों में प्रायोगिक तौर पर उन्नत और आधुनिकतम वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी का एक-एक कोच लगाया जाएगा।
यह सुविधा 12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस में 23.10.2022 से, 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में 23.10.2022 से, 14015 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में 23.10.2022 से, 14007 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में 28.10.2022 से एवं 14017 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में 27.10.2022 से वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगाया जाएगा। जबकि गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल में 20.09.2022 से यह सुविधा बहाल की गयी है।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments