बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया के आदेश के अनुपालन में अपराध नियन्त्रण व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर, बलिया के कुशल पर्यवेक्षेण में दिनांक 08.09.2022 को उ0नि0 मंतोष सिंह मय हमराही कर्म0 गण के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। सूचना मिली कि मु0अ0सं0 187/2022 धारा 380 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण दुर्गा मंदिर गेट के पास वहद ग्राम जद्दूपुर में मौजूद है समय करीब 10.05 बजे अभियुक्तगण 1. तेज प्रकाश सिंह उर्फ तेजा कुशवाहा पुत्र राजनारायण सिंह निवासी ग्राम कटघरवा चौसा थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार 2. सुनील यादव पुत्र कैलाश सिंह यादव निवासी ग्राम रामगति का डेरा थाना नरही जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त तेज प्रकाश सिंह उपरोक्त से चोरी किये गये 3000 रुपया व अभियुक्त सुनील यादव उपरोक्त से चोरी की गई सैमसंग मोबाइल व 4000 रुपया बरामद हुआ व बरामदगी व अपने गाड़ी नम्बर प्लेट बदलकर चोरी करने के आधार धारा 457,411,419,420 बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तगण 1.तेज प्रकाश सिंह उर्फ तेजा कुशवाहा पुत्र राजनारायण सिंह निवासी ग्राम कटघरवा चौसा थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार 2. सुनील यादव पुत्र कैलाश सिंह यादव निवासी ग्राम रामगति का डेरा थाना नरही जनपद बलिया को अंतर्गत धारा 457,380,411,419,420 भादवि में माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
बरामदगीः-
1. एक अदद मोबाइल व 7000 रुपया।
नाम पता अभियुक्तगण-
1.तेज प्रकाश सिंह उर्फ तेजा कुशवाहा पुत्र राजनारायण सिंह निवासी ग्राम कटघरवा चौसा थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार उम्र 23 वर्ष।
2. सुनील यादव पुत्र कैलाश सिंह यादव निवासी ग्राम रामगति का डेरा थाना नरही जनपद बलिया उम्र करीब 31 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. थानाध्यक्ष श्री पन्नेलाल थाना नरही जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री मंतोष सिंह थाना नरही जनपद बलिया
3. का0 मनीष कुमार थाना नरही जनपद बलिया
4. का0 पंकज यादव थाना नरही जनपद बलिया
0 Comments