लखनऊ : इंदिरा नगर में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

 

लखनऊ। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा इंदिरा नगर लखनऊ में आज "श्री गुरु ग्रंथ साहब जी" महाराज का पहला पावन प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया प्रातः 4:30 बजे संगत द्वारा पुष्प वर्षा के साथ परिक्रमा करते हुए गुरु ग्रंथ साहब जी का दीवान हाल में प्रकाश किया गया, नितनेम की पांच बानी के पाठ के उपरांत श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ "स्त्री सत्संग" द्वारा किया गया उपरांत हजूरी रागी द्वारा गुरबाणी कीर्तन गायन किया गया दीवान की समाप्ति के पश्चात गुरु का लंगर वितरित किया गया। 


इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दरबार हाल में मत्था टेका, इंदिरा नगर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह, महासचिव सरदार जसवंत सिंह के साथ सहयोग विकास समिति के "प्रदेश अध्यक्ष" श्री धीरज गिहार, संरक्षक सुरेंद्र कुमार सैनी उपस्थित रहे।