बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में पिछले 4 जुलाई की रात को किसी समय अमीर राम के दरवाजे के बाहर चारपाई पर सोते समय एक अधेड़ की गला रेतकर की गयी हत्या का खुलासा रविवार को कर दिया है। यह हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया।
हत्या के खुलासे को लेकर सहतवार पुलिस ने मु0अ0सं0 217/2022 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात का मुकदमा पंजीकृत कर खुलासे में जुट गयी थी। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर टीम गठित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डी०पी० तिवारी के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी बाँसडीह राजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सहतवार विरेन्द्र कुमार मिश्र ने टीम के सहयोग से बच्चन राम उर्फ रामवचन पुत्र स्व0 बलेश्वर राम निवासी ग्राम महराजपुर थाना सहतवार को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कुल्हाड़ी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने बताया कि मृतक केशव यादव का उसकी पत्नी पगली देवी से अवैध सम्बन्ध था। जिसकी जानकारी होने पर अभियुक्त बच्चन राम ने अपनी पत्नी को कई बार मारा पीटा भी गया था। इसके बावजूद वह आदत से बाज नहीं आने पर उसके द्वारा चारपाई पर सोते समय केशव यादव पुत्र स्व0 बालदेव यादव निवासी ग्राम महराजपुर की कुल्हाड़ी से गले पर वार कर हत्या कर दिया। घटना में प्रयोग किये गये कुल्हाड़ी को बगल में स्थित अशोक सिंह के चरी के खेत में छिपाकर रख दिया था। जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया गया है। मृतक केशव यादव की शादी नहीं हुई थी उसका घर भी काफी पूर्व नदी में बह गया है। एक झोपड़ी थी वह भी नष्ट हो चुकी है। केशव यादव गाँव में 300-/ रुपये प्रति माह के हिसाब से दुहाई का काम करता था और कहीं भी किसी के यहाँ खाकर सो जाता था। मृतक का औरतों से ज्यादा लगाव रहता था और औरतों से बातचीत में काफी रुचि लेता था। अभियुक्त की पत्नी से भी वह अक्सर बातें करता था जिसका नतीजा हुआ कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।
0 Comments