उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के बघाड़ा, सलोरी सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा





बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सामाग्री किए वितरित।

लखनऊ: 30 अगस्त 2022। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को प्रयागराज के बक्शी बांध पहुंचकर वहां से नाव के द्वारा बघाड़ा, सलोरी सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगो को बाढ़ राहत पैकेट में लाई, भूना चना, गुड़, मोमबत्ती, माचिस, बिस्कुट, साबुन, पीने का पानी वितरित किए। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी कम हो रहा है।  उपमुख्यमंत्री  ने बाढ़ के बाद की समस्याओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को एलर्ट मोड़ पर रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन की तरफ से बाढ़ से प्रभावित हुए लोगो के लिए पर्याप्त व्यवस्थायें की गयी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगो की समस्याओं को सुनने व प्रशासन की ओर की गयी व्यवस्थायें के बारे में जानकारी लेने के लिए ही वे बाढ़ से प्रभावित लोगो के बीच आयें है। जिलाधिकारी ने उपमुख्यमंत्री  को बताया कि एनडीआरफ की टीम निरंतर बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है तथा बाढ़ से प्रभावित लोगो को रेस्क्यू कर रही है। उन्होंने कहा कि जल पुलिस तथा सामान्य पुलिस भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी रख रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहने का निर्देश दिया गया है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित लोगो के लिए नाव, दवाईयां, राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें भी निरंतर सुनिश्चित करायी जा रही है।

बी एल यादव

सूचना अधिकारी। 



Comments