बलिया : वीरेंद्र सिंह धुरान लोक सांस्कृतिक सेवा संस्थान के सदस्यों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से भेंटकर की ये माँग.....


बलिया 13 अगस्त 2022। वीरेंद्र सिंह धुरान लोक सांस्कृतिक सेवा संस्थान के सदस्यों ने राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री दानिश आजाद अंसारी जी से भेंट कर भोजपुरी नारदीय व चैता गायन विधा के महान गायक स्व० वीरेंद्र सिंह धुरान जी के नाम पर जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में भोजपुरी गीत-संगीत, साहित्य और लोक परम्परा के अध्ययन, अध्यापन व शोध केंद्र खोले जाने की माँग रखी। 

इसपर मंत्री जी ने अपना सम्पूर्ण सहयोग और कार्य कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संस्था के सचिव अनुज कुमार सिंह द्वारा 'धुरान जी' की स्मारिका भी मंत्री जी को भेंट किया। सचिव अनुज कुमार सिंह ने कहा कि विरेन्द्र सिंह धुरान जी एक महान नारदीय व चैता गायक थे। उन्हें इन विधाओ में महारथ हासिल था। गायक के साथ साथ वे एक जन कवि भी थे। लेकिन जीते जी उनको राज सत्ता द्वारा कोई सहयोग या सम्मान नही मिला। भोजपुरी क्षेत्र के लगभग 5 करोड़ जन मानस की संस्कृति में फैले नारदीय गायन परम्परा को राज्य द्वारा उपेक्षित रखा गया है। संस्था सरकार से यह माँग करती है कि धुरान जी की परम्परा, विधा और स्मृति को अक्षुण रखने हेतू अध्ययन व शोध आवश्यकता समाचीन है। 

इस अवसर पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर, अम्बुज सिंह, उपेंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, विनायक शरण सिंह, डॉ० राकेश सिंह, ईश्वर दत्त पांडेय, अंजनी कुमार सिंह, मोहन श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, लड्डू पांडेय, ध्रुव नारायण सिंह, निर्भय सिंह, बृजमोहन प्रसाद अनाड़ी, अंशू सिंह आदि संस्था के सदस्य उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments