बलिया। माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 13.08.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, के कर कमलों द्वारा दीप प्रवज्वलित कर मॉ सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण करके किया गया। उद्घाटन समारोह में न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारीगण, समस्त बैंक प्रबन्धकगण एवं समस्त कर्मचारीगण व वादकारी उपस्थित रहें।
राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय, बलिया के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, समस्त बैंक प्रबन्धकों तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निस्तारित किये गये वादों का विवरण निम्नलिखित है :-
फौजदारी एवं सिविल मामलों के निस्तारण का विवरण :
1- श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश बलिया - फौजदारी-04, अर्थदण्ड-10500/-, सिविल- 01 वाद
2- श्री हुसैन अहमद अंसारी, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 03- फौजदारी-01, अर्थदण्ड-500/- कुल समझौता धनराशि 80,000/-
3- श्रीमती मनीषा, विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी.एक्ट) - फौजदारी-03, अर्थदण्ड-1500/-
4- श्री महेश चन्द्र वर्मा, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0एक्ट) - विद्युत अधिनियम वाद - 39 वाद।
5- श्री गोविन्द मोहन, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 08 (पाक्सोएक्ट)- फौजदारी-06, अर्थदण्ड-2500/-
6- श्री विनोद कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-02 - फौजदारी-03, अर्थदण्ड-1500/-
7- श्री नरेन्द्र पाल राणा, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-03 - आर्बिट्रेशन वाद-01, समझौता धनराशि- 1,25,000/-
8- श्री हरिश चन्द्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया - फौजदारी 558, कुल धनराशि अर्थदण्ड 2,48,500/-
9- श्री सुरेन्द्र प्रसाद, सिविल जज (सी0डि0) - सिविल- 23 वाद, 3,00,20,306.50/- (तीन करोड़ बीस हजार तीन सौ छः रूपया पचास पैसा मात्र) उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
10- सुश्री शाम्भवी यादव, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट - फौजदारी- 234 वाद, अर्थदण्ड 7130/-
11- श्रीमती तपस्या त्रिपाठी, सिविल जज (सी0डि0)/एफ.टी.सी. - फौजदारी- 86 वाद, अर्थदण्ड 1460/-, सिविल वाद - 02, सक्सेशन धनराशि - 223000/-
12- श्री विराट मणि त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम- फौजदारी- 100 वाद, अर्थदण्ड 1350/-
13- श्री आशीष थिरानिया, सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी- सिविल वाद - 11, 2142246.59/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
14- श्री प्रवीन कुमार प्रियदर्शी, अपर सिविल जज (जू0डि0) द्वितीय - सिविल - 03 वाद।
15- श्री धमेन्द्र कुमार भारती, सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी. द्वितीय - फौजदारी वाद -06, अर्थदण्ड 60/- वैवाहिक - 07 वाद।
16- श्री अनिल कुमार मिश्रा, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया - फौजदारी वाद - 23, कुल अर्थण्ड 29,750/-
योग- 1112 वाद, अर्थदण्ड धनराशि, 3,04,760/-
उत्तराधिकार प्रमाण पत्र - 3,21,62,553.09/-
समझौता धनराशि - 3,48,000/-
परिवारिक न्यायालयों द्वारा मामलों का निस्तारण का विवरण :
17- श्री रजनी सिंह, माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय - वैवाहिक वाद- 31, समझौता धनराशि 32,88,000/-
18- श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय - वैवाहिक वाद- 08
मोटर क्लेम से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण का विवरण :
19- श्री बद्री विशाल पाण्डेय, माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण-मोटर क्लेम-33, प्रतिकर धनराशि- 1,50,67,000/-
20- राजस्व विभाग द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादो की संख्या - 13208
21- उपभोक्ता फोरम द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादो की संख्या- 04 वाद, प्रतिकर धनराशि- 5,51,504/-
22- बैंक द्वारा निस्तारित किये गये प्री-लिटिगेशन कुल वादों की सं0 - 1136 वाद
कुल समझौता धनराशि ----------------- 54294124/-
मौके पर तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि --- 23586999/-
23- दूर संचार विभाग द्वारा निस्तारित किये प्री-लिटिगेशन वादों की सं0....21 वाद-
कुल समझौता धनराशि ---------------- 1,28,612/-
मौके पर तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि --- 74,608/-
24- नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत द्वारा निस्तारित किये गये वादों की संख्या- 91
सम्पूर्ण योग- 15,644 वाद निस्तारित,
नोट :- राष्ट्रीय लोक अदालत आज दिनांक 13.08.2022 को कुल सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 15,644 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें कुल समझौता धनराशि -10,58,39,793.09/- (दस करोड़ अंठावन लाख उनतालिस हजार सात सौ तिरानवे रूपये नौ पैसे) तथा मौके पर ही कुल धनराशि 2,39,66,367/- (दो करोड़ उनतालिस लाख छियासठ हजार तीन सौ सड़सठ रूपये मात्र) की वसूली की गयी।
0 Comments