डबल मर्डर : रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी और नातिन की गला काटकर हत्या


मेरठ जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर हत्या करने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में जी ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर आईजी, एसएसपी पहुंच गए थे।

रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैंसर के कारण दो माह पहले मौत हो चुकी है। वहीं मृतकों की पहचान कौशल सिरोही (65) और नातिन तमन्ना (12) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर डी-ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह रहते थे। करीब दाे माह पहले उनका निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना रह रहे थे।

शनिवार रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिल कर गई थी। रविवार सुबह जब घर में काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला हुआ था। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो नानी और धेवती के शव देखकर उसकी चीख निकल गई। चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई थी। हर तरफ खून बिखरा हुआ था।

सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार एसएसपी रोहित सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई थी। घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के गेट से आए थे। समान भी घर का बिखरा हुआ था।




Comments