बलिया : जवानों के कलाई में सजी इनरव्हील की राखी



बलिया। नगर कोतवाली में शुक्रवार को इनरव्हील क्लब से जुडी महिलाओं ने जवानों के कलाई में राखी बांधकर उन्हें के लिए ईश्वर से कामना की वही पुलिस के जवानों ने इनरव्हील क्लब की बहनों का सम्मान करते हुए उनके लिए भी ईश्वर से कामना की। 

जानकारी देते चले कि बलिया में रक्षा बंधन के पर्व पर महावीरी झंडा के आयोजन के चलते पुलिसकर्मियों को छुट्टी नही मिलने से वह अपने बहनों के घर नही जा सके वही क्लब की अध्यक्ष सरिता गुप्ता अपने पुरे टीम के साथ कोतवाली पहुंची और उन्होंनो सभी पुलिसकर्मियों के कलाई में राखी बांधा और मिठाई भी खिलाई वैसे यह पहली बार देखने को मिला कि क्लब के तरफ से रक्षा बंधन के पर्व पर कोतवाली में पुलिस के जवानों के कलाई में इनरव्हील क्लब की बहनों का रक्षा सूत्र देखने को मिला। 



Post a Comment

0 Comments