वाराणसी मंडल के आठ स्टेशनों पर “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उदघाटन









वाराणसी 11 अगस्त, 2022; वाराणसी मंडल के बनारस रेलवे स्टेशन पर विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी। इस प्रदर्शनी का उद्दघाटन आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आर.आर.झा, पूर्व मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सी एम आर्या, पूर्व मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री आर पी सिंह  द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्ञानेश त्रिपाठी,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल, सहायक मंडल नगर इंजीनियर श्री बी.पी.सिंह, जनसंपर्क अधिकारी श्री अशोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक श्री अरुण कुमार, वरिष्ठ कार्मिक निरीक्षक श्री राहुल भट्ट, कार्मिक निरीक्षक श्री सत्यप्रकाश व् श्री अजय तिवारी समेत स्टेशन के कर्मचारीदैनिक यात्री, रेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं आम नागरिक उपस्थित थे। विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए भारत के विभाजन संबंधी फोटोग्राफ तथा त्रासदी की विभीषिका को विवरण सहित प्रदर्शित किया गया है।

इसी क्रम में मंडल के छपरा जं स्टेशन पर विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी। इस प्रदर्शनी का उद्दघाटन वयोवृद्व सेवानिवृत्त गार्ड श्री मुद्रिका प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक श्री विनय कुमार सिन्हा, कार्मिक निरीक्षक श्री अजित कुमार एवं स्टेशन के  कर्मचारीयात्रीमीडिया ,रेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं आम नागरिक उपस्थित थे। इसके पूर्व स्टेशन अधीक्षक द्वारा छपरा स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया।

इसी क्रम में मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन पर विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी। इस प्रदर्शनी का उद्दघाटन आज स्टेशन मास्टर पद से  सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी श्री के डी राय  द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक श्री रामायण यादव, वरिष्ठ कार्मिक निरीक्षक श्री युगेश कुमार मल्ल एवं स्टेशन के कर्मचारीदैनिक यात्री, स्थानीय मीडियारेलवे सुरक्षा बल  के जवान एवं आम नागरिक उपस्थित थे। इसके पूर्व स्टेशन अधीक्षक द्वारा गाजीपुर सिटी रेलवे  स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया।

इसी क्रम में बलिया रेलवे  स्टेशन पर विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी। इस प्रदर्शनी का उद्दघाटन आज वयोवृद्व सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी श्री लाल बहादुर (पूर्व लिपिक)  द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक श्री संजय सिंह, वरिष्ठ कार्मिक निरीक्षक श्री युगेश कुमार मल्ल एवं स्टेशन के कर्मचारीदैनिक यात्री, स्थानीय मीडियारेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं आम नागरिक उपस्थित थे। इसके पूर्व स्टेशन अधीक्षक द्वारा बलिया रेलवे स्टेशन परिसर में  राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया  एवं राष्ट्रगान गाया गया।

इसी क्रम में मऊ जं रेलवे  स्टेशन पर विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी। इस प्रदर्शनी का उद्दघाटन आज लोको पायलट से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी श्री फूलचन्द द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक श्री जितेन्द्र चौधरी, कार्मिक निरीक्षक श्री राजीव कुमार एवं स्टेशन के कर्मचारीदैनिक यात्री, स्थानीय मीडियारेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं आम नागरिक उपस्थित थे। इसके पूर्व स्टेशन अधीक्षक द्वारा मऊ जं रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया।

इसी क्रम में आजमगढ़  रेलवे  स्टेशन पर विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी। इस प्रदर्शनी का उद्दघाटन आज वयोवृद्व सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी  द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक श्री डी बी सिंह, वरिष्ठ कार्मिक निरीक्षक श्री सुरेश प्रसाद सिंह एवं स्टेशन के कर्मचारीदैनिक यात्री, स्थानीय मीडियारेलवे सुरक्षा बल  के जवान एवं आम नागरिक उपस्थित थे। इसके पूर्व स्टेशन अधीक्षक द्वारा आजमगढ़  रेलवे  स्टेशन परिसर में  राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया  एवं राष्ट्रगान गाया गया।

इसी क्रम में मंडल के पड़रौना रेलवे स्टेशन पर विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी। इस प्रदर्शनी का उद्दघाटन आज वयोवृद्व सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी   द्वारा किया गया।

इसी क्रम में मंडल के चौरी-चौरा रेलवे स्टेशन पर “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी। इस प्रदर्शनी का उद्दघाटन आज वयोवृद्व सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक श्री अखिल कुमार, वरिष्ठ कार्मिक निरीक्षक श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव एवं स्टेशन के कर्मचारी, दैनिक यात्री, स्थानीय मीडिया, रेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं आम नागरिक उपस्थित थे। इसके पूर्व स्टेशन अधीक्षक द्वारा चौरी-चौरा रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया।

ज्ञातव्य हो की वाराणसी मंडल के आठ स्टेशनों यथा बनारस, छपरा, मऊ, बलिया, गाजीपुर सिटी, आजमगढ़, पड़रौना एवं चौरीचौरा रेलवे स्टेशनों पर रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय (10-14 अगस्त) फोटो प्रदर्शनी में संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए भारत के विभाजन संबंधी फोटोग्राफ तथा त्रासदी की विभीषिका को विवरण सहित दर्शाया गया है। इन प्रदर्शिनियों का उद्घाटन वयोवृद्व सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों द्वारा किया गया।  

*अशोक कुमार*

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Post a Comment

0 Comments