मौसम विभाग : यूपी के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में गिर सकती है आकाशीय बिजली


गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। कुशीनगर में 9, मऊ में एक और सीतापुर में 7 गांव बाढ़ प्रभावित हैं।

लखनऊ. पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव है। लखनऊ और नोएडा में रात से बारिश हो रही है। इससे तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। उमस से राहत मिली है। लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है।

शुक्रवार को 44 जिलों में येलो अलर्ट है। यानी यहां हल्की से तेज बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। कुशीनगर में 9, मऊ में एक और सीतापुर में 7 गांव बाढ़ प्रभावित हैं।

पिछले 24 घंटे: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 6.3 मिलीमीटर बरसात हुई है। बलरामपुर, श्रावस्ती, रामपुर, इटावा, हमीरपुर, कानपुर देहात, कानपुर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, सुल्तानपुर, बाराबंकी में 4 सेमी से ज्यादा बारिश हुई है। अब तक मानसून शुरू होने से 215.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। एक जून से अब तक 259.6 मिमी बारिश हुई है। ये सामान्य से 134.6 मिमी कम है।

अगले 24 घंटे: सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, ज्योतिबाफुलेनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, एटा, कांशीरामनगर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रूखाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, जालौन, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संतरविदासनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलरामपुर में येलो अलर्ट है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यहां हवाएं चलेंगी। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

प्रदेश में बाढ़ से बचाव के लिए प्रदेश सरकार ने 33 जनपदों 52 टीमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की तैनात की है। उत्तर प्रदेश में 3 जिले कुशीनगर, मऊ, सीतापुर में बाढ़ के हालात बन रहे हैं। कुशीनगर में 9, मऊ में एक और सीतापुर के 7 गांवों में बाढ़ के हालात बन रहे हैं।





Comments