गोरखपुर, 08 अगस्त, 2022: यात्री जनता की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा निम्न विशेष गाड़ियों का टर्मिनल लोकमान्य तिलक टर्मिनस के स्थान पर दादर किया गया तथा दादर स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान निम्न रहेगा।

*शार्ट टर्मिनेशनः-*

- बलिया से 10 अगस्त, 2022 से प्रस्थान करने वाली 01026 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस के स्थान पर दादर स्टेशन 03.30 बजे पहुँचेगी।

- गोरखपुर से 11 अगस्त, 2022 से प्रस्थान करने वाली 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस के स्थान पर दादर स्टेशन 03.30 बजे पहुँचेगी।

*शार्ट ओरिजिनेशनः-*

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 अगस्त, 2022 से प्रस्थान करने वाली 01025 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस के स्थान पर दादर स्टेशन से 14.05 बजे चलायी जायेगी।

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 अगस्त, 2022 से प्रस्थान करने वाली 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस के स्थान पर दादर स्टेशन से 14.05 बजे चलायी जायेगी।

*(पंकज कुमार सिंह)*

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी। 

Post a Comment

0 Comments