सावन माह में करें ये उपाय, इन राशियों पर होगी भगवान शिव की कृपा


हिंदू धर्म में मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय है। यही कारण है है सावन के महीने में मंदिरों में ओम नमः शिवाय का जाप किया जाता है और शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाया जाता है। सावन के महीने में देशभर में मंदिरों में हर सोमवार को बड़े पैमाने पर रुद्राभिषेक भी किया जाता है। इसके अलावा शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप भी किया जाता है। ज्योतिष के मुताबिक सावन के महीने में यदि भगवान शिव की आराधना करते हैं तो इन राशि के जातकों पर भगवान शिव प्रसन्न होंगे और शुभ फल की प्राप्ति होगी -

मेष राशि : मेष राशि वालों को जुलाई माह में भगवान भोलेनाथ की स्तुति का विशेष फल मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी खास व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करें। परिवार में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में भी लाभ होगा।

मकर राशि : मकर राशि वालों को इस साल के सावन माह में भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होगी। मकर राशि वालों के यश में वृद्धि होगी। नए निवेश की संभावना है। धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष के शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को सावन माह में भगवान शिव की विशेष आराधना करना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। ओम नमः मंत्र का जाप करने से व्यापार में सफलता मिलेगी।

डिसक्लेमर : 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'




Comments