जल्द निपटा लें जरूरी काम, अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट


बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। जुलाई का महीना खत्म होने में अभी एक हफ्ते का समय बाकी है, अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द से जल्द निपटा लें, क्योंकि अगस्त में पूरे 13 दिन बैंक बंद रहने वाले है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अगस्त 2022 की बैंकों की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जारी कर दी है।

इसमें सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।

लगातार बैंक बंद रहने से बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं जारी रहेगी। 

इन छुट्टियों में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे त्योहार शामिल हैं। इसके अलावा दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार भी शामिल है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट में Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts तीन कैटेगरी शामिल है।

अगस्त 2022- द्रुपका शे-जी त्योहार (गंगटोक)

-7 अगस्त 2022-पहला रविवार

-8 अगस्त 2022-मोहर्रम (जम्मू और श्रीनगर)

-9 अगस्त 2022-चंडीगढ़, गुवाहाटी, इंफाल, देहरादून, शिमला, तिरुवनंतपुरम,भुवनेश्वर, जम्मू, पणजी, शिलांग को छोड़कर पूरे देश में रहेगी छुट्टी.

-11 अगस्त 2022-रक्षाबंधन (पूरे देश में छुट्टी)

-13 अगस्त 2022-दूसरा शनिवार

-14 अगस्त 2022-रविवार

-15 अगस्त 2022-स्वतंत्रता दिवस

-16 अगस्त 2022-पारसी नववर्ष (मुंबई और नागपुर में छुट्टी)

-18 अगस्त 2022- जन्माष्टमी (पूरे देश में छुट्टी)

-21 अगस्त 2022-रविवार

-28 अगस्त 2022-रविवार

-31 अगस्त 2022-गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे)

Bank holidays in July 2022

-24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

-26 जुलाई: केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद

-31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)






Comments