बलिया : विश्व जनसंख्या दिवस पर वृतचित्र का जिलाधिकारी ने किया विमोचन



बलिया की गिनीज़ रिकॉर्ड धारी नेहा सिंह की पहल 

बलिया की इतिहास में पहली बार भगवत गीता पर आधारित मोक्ष का पेड़ नामक चित्र बनाकर गिनीज़ बुक में अपना नाम दर्ज कराने वाली सुश्री  नेहा सिंह ने आज दिनांक 11जुलाई 2022 को विश्व जनसंख्या दिवस पर "जनसंख्या नियंत्रण - एक संकल्प" नामक एक वृतचित्र बनाई हैं, जिसका विमोचन बलिया की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल द्वारा विमोचन किया गया एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित भी किया गया।

बलिया जिला प्रशासन द्वारा समाज में बढ़ती जनसंख्या को कम करने के लिए जागरूकता अभियान के तहत यह वृतचित्र बनाया गया है। अधिक जनसंख्या से होने वाले नुकसान एवं उनसे बचने के उपायों के विषय में भी वृतचित्र में बताया गया है। 

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान हेतु बनाई गई विडियो का स्क्रिप्ट एवं निर्देशन खुद गिनीज रिकॉर्ड धारी सुश्री नेहा सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जिसमें विश्व के बढ़ते जनसंख्या वृद्धि के विषय में जन मानस को अवगत कराने हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं को बताया गया है।

नेहा सिंह

9506894238



Post a Comment

0 Comments