बलिया : नो एंट्री बोर्ड का उल्लंघन करने पर ऑनलाइन कटेगा चालान : विश्व दीप सिंह



बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के निर्देश पर यातायात को देखते हुए चित्तू पाण्डेय ओवर ब्रिज पर सिग्नल गिराने की बाद को लेकर लोगों को काफी कठिनाई होती है। इसका कारण खुद लोग हैं लेकिन अब वह कठिनाई धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। चित्तू पांडेय चौराहा के पास यातायात निरीक्षक विश्व दीप सिंह ने कल से ही जब सिग्नल गिर जाता है वहीं से नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया जाता है। अपने साइड से ही चलना है दूसरे के रास्ते में लोगों को चलने की आदत पड़ गई है, लेकिन अब खत्म हो गया है। नो एंट्री का बोर्ड लगा हुआ है उसका जो भी उल्लंघन किया तो ऑनलाइन चालान से नहीं बच पाएंगे, सावधान रहिए और अपने सही मार्ग से ही चलिए और बिना हेलमेट नहीं चलना है और गाड़ी का कागजात लेकर चलना है। पुलिस जांच के दौरान अगर जो कागजात मांगती है तो पूरा कागज गाड़ी में ही रखिए और मौके पर तुरंत दिखाइए और कुछ आदत में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। तभी पूरे नगर से जाम से मुक्ति मिलेगा।




Post a Comment

0 Comments