बलिया : राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला द्विवेदी ने सुनी महिलाओं की समस्याएं



बलिया। दिनांक 7 जुलाई 2022 को जनपद बलिया में राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती निर्मला द्विवेदी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति-4.0 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।  उन्होंने पीड़ित महिलाओ की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारी को इसके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। पीड़ित महिलाओं की संख्या 17 थी। जिसके अंतर्गत जमीनी विवाद एवं पति-पत्नी विवाद से संबंधित प्रकरण था। जिसका निस्तारण श्रीमती द्विवेदी द्वारा किया गया।

श्रीमती द्विवेदी ने देवकली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर चार बच्चों का आन्नप्रसन कराया साथ ही चार महिलाओं की गोद भराई भी कराई। इसके उपरांत उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र पर पौधा रोपड़  किया। 

इस अवसर पर  जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी,   मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीओ सिटी, महिला थाना अध्यक्ष, प्राधिकरण एनआरएलएम एवम महिला कल्याण अधिकारी उपस्थित थी।



Post a Comment

0 Comments