लखनऊ मण्डल : ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के अर्न्तगत मण्डल में विभिन्न कार्यक्रम किये गये आयोजित








रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा किया गया वृक्षारोपण।

नकहा जंगल स्टेशन से प्रस्थान कर बाइक रैली टीम पहुॅची बस्ती रेलवे स्टेशन।

लखनऊ 07 जुलाई 2022। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री अमित प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में आज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के अर्न्तगत गोरखपुर, लखनऊ जंक्शन, गोंडा जंक्शन एवं सीतापुर जंक्शन स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा ’जल सेवा’ अभियान चलाया गया, जिसमे काफी संख्या में यात्रियों को उनके कोचों में एवं प्लेटफार्म पर पीने का पानी उपलब्ध कराया गया।

इसी परिप्रेक्ष्य में गोंडा जं0 स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा रेल परिसर की साफ सफाई की गई। सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा ऐशबाग जं0, बुढ़वल स्टेशनों के रेल परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा ’बाइक रैली’ नकहा जंगल रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर सहजनवा, मगहर, खलीलाबाद, चुरैब तथा मुंडेरवा स्टेशन होते हुए बस्ती स्टेशन पहुॅची। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बलरामपुर तथा बढ़नी द्वारा ’रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से लोगों में ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के संबंध में जागरूकता फैलायी गयी। 

                        जन संपर्क अधिकारी 

                पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ। 



Post a Comment

0 Comments