वाराणसी 30 जून, 2022; मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक के नेतृत्व में आज 30 जून, 2022 को वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर आज़ादी का अमृत महोत्सव के दौरान 05 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज़ादी का अमृत महोत्सव के स्मरणोत्सव के भाग के रूप में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा बलिया स्टेशन पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें बलिया पोस्ट के 25 जवानों नें भाग लिया।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के थावे जं स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा जल-सेवा अभियान चलाया गया जिसमें प्यासे यात्रियों को पीने का ठण्डा पानी उपलब्ध कराया गया।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा प्रयागराज रामबाग के भागीपुर प्राइमरी स्कूल के बच्चों को भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन की विभिन्न घटनाओं से परिचित कराया और आजादी के महत्व को समझाया गया।
इसके साथ ही गाजीपुर स्टेशन एवं गाजीपुर स्थित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर स्वच्छता अभियान चलकर साफ-सफाई की गयी एवं वृक्षारोपण किया गया।
ज्ञातव्य हो की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 01 जुलाई से 05 जुलाई, 2022 तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रमों का आयोजन रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा किया जायेगा।
*अशोक कुमार*
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी।
0 Comments