पूर्वोत्तर रेलवे : अन्तर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर उपयोगकत्र्ताओं एवं ग्रामीणों को किया गया जागरूक



गोरखपुर, 09 जून, 2022: सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 09 जून, 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस मनाया गया। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे पर 09 जून, 2022 को प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी की देखरेख में अन्तर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर एवं वाराणसी, लखनऊ तथा इज्जतनगर मंडलों द्वारा समपार जागरूकता के अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। समपारों पर दुर्घटनाओं से बचाव एवं रोकथाम हेतु संरक्षा अधिकारियों एवं संरक्षा सलाहकारों द्वारा विभिन्न स्थानों पर संरक्षा संदेश, बैनर एवं पोस्टर का प्रदर्शन करते हुये सड़क उपयोगकत्र्ताओं एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 

मंडलों एवं मुख्यालय के संरक्षा अधिकारियों द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों इज्जतनगर, आनन्दनगर, बृजमनगंज, ऐशबाग, बनारस, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, सारनाथ, रजवाड़ी, छपरा कचहरी, गोपालगंज, कप्तानगंज, बोदरवार स्टेशनों के निकटवर्ती समपारों पर सड़क उपयोगकत्र्ताओं को संरक्षा संदेश देकर तथा पूर्वोत्तर भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा संरक्षा संदेश लिखे हुये बैग, पैम्फलेट आदि वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर संरक्षा संदेश प्रसारित कर यात्रियों को समपारों पर सावधानी बरतने हेतु सतर्क किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक/वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में संरक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबन्धक/इज्जतनगर श्री आशुतोष पन्त एवं मंडल रेल प्रबन्धक/लखनऊ श्रीमती मोनिका अग्निहोत्री की देखरेख में मंडल संरक्षा अधिकारियों द्वारा संरक्षा संगोष्ठी कर लोगों को जागरूक किया गया।  ऐशबाग स्थित समपार संख्या-3 पर भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा समपारों पर अपनाई जाने वाली सावधानियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का मंचन किया गया। संरक्षा पर्यवेक्षकों द्वारा विभिन्न समपारों पर सड़क उपयोगकत्र्ताओं को मोटर वाहन अधिनियम की धारा-131 एवं रेलवे एक्ट की धारा 161 से अवगत कराया गया। 

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर स्थित बृजमनगंज-उस्का बाजार स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-43/बी, आनन्दनगर-बृजमनगंज स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-45/सी, लेहड़ा स्टेशन, मंदिर परिसर तथा समपार संख्या-26/सी पर सहायक परिचालन प्रबन्धक/संरक्षा श्री रमेश पाण्डेय द्वारा अपनी संरक्षा टीम के साथ संरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वाराणसी मंडल के कप्तानगंज-बोदरवार स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-15/ए तथा पिपराईच-बोदरवार स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 5 ए बी-1 पर वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी श्री मनोज मिश्र द्वारा अपनी टीम के साथ संरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इज्जतनगर स्टेशन के निकट यांत्रिक कारखाना समपार पर सड़क वाहन चालकों को समपारों पर बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणो, सड़क उपयोगकत्र्ताओं एवं अन्य लोगों के मध्य संरक्षा स्लोगन लिखित सामग्री- झोला, डायरी, हैण्डबिल तथा पैम्फलेट का वितरण किया गया। 

समपारों पर अपनाई जाने वाली सावधानियों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु टी.वी. के विभिन्न न्यूज चैनलों, आकाशवाणी, रेडियो के एफ.एम. चैनलों तथा दूरदर्शन पर प्रसारण किया गया तथा समपार दिवस पर एस.एम.एस. के माध्यम से भी संरक्षा संदेश प्रसारित किया गया। 


(पंकज कुमार सिंह)

                                                                        मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।




Comments