बलिया। दिनांक 31.05.2022 को सुबह लगभग 08 बजे थाना हल्दी अन्तर्गत ग्राम सोनवानी में एक कुएँ में शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक की पहचान गांव के ही आनन्द विक्रम सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह के रुप मे किया गया। जिनके घर जाने पर पता चला कि इनके पिता उमाशंकर सिंह पुत्र स्व0 रामचन्दर सिंह का शव उनके घर पर पड़ा मिला। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुअ0सं0 116/2022 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक जोन वाराणसी श्री राम कुमार के मार्गदर्शन में व श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार के दिशा-निर्देशन में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर द्वारा तत्काल 05 टीमों का गठन किया गया। बलिया पुलिस की गठित टीम द्वारा घटना के 08 घण्टे के अन्दर ही घटना कारित करने वाले 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक आनन्द विक्रम सिंह के भाई संदीप सिहं का शव भी कुएँ से बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
*पूछताछ विवरणः-*
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि संदीप सिंह व प्रवीण सिंह उर्फ भोलू के बीच में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था जिस कारण भोलू सिंह व उसके अन्य साथियों द्वारा संदीप सिंह की हत्या कर शव को कुएँ में छिपा दिया गया तथा संदीप सिंह को उसके घर से ले जाते समय पिता व भाई ने देख लिया था जिस कारण अभियुक्तों द्वारा उसके भाई व पिता की भी हत्या कर दी गई।
*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0सं0 116/2022 धारा 302/201 भादवि थाना हल्दी जनपद बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-*
1. प्रवीण सिंह उर्फ भोलू पुत्र सत्यनारायण सिंह निवासी सोनवानी थाना हल्दी जनपद बलिया।
2. मानवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ छोटू पुत्र टुनटुन सिंह निवासी सोनवानी थाना हल्दी जनपद बलिया।
3. अमन सिंह उर्फ सोनू पुत्र अनिल सिंह निवासी निवासी सोनवानी थाना हल्दी जनपद बलिया।
4. संजीत सिंह पुत्र मोतीचंद सिंह निवासी सोनवानी थाना हल्दी जनपद बलिया।
*अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामदगीः-*
1. घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू आलाकत्ल।
2. मृतक का मोबाइल फोन व कपड़े।
3. अभियुक्त द्वारा घटना के दौरान पहने गए कपड़े जिसमें खून के निशान है।
0 Comments