लखनऊ मंडल : मई माह जॉच अभियान में 9,17,54,470/- रुपये राजस्व की हुई प्राप्ति



लखनऊ 03 जून 2022। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबंधक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक के दिशा निर्देश पर माह मई 2022 में लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर गन्दगी फैलाने वाले तथा बिना टिकट/अनियमित रेल यात्रियों के विरूद्व वाणिज्य विभाग द्वारा जॉच अभियान चलाया गया।

इस जॉच अभियान में स्टेशनों पर गन्दगी फैलाने वाले 187 व्यक्तियों से जुर्माने के रूप में रू. 36,400/- (छत्तीस हजार चार सौ) के राजस्व की प्राप्ति हुई तथा बिना टिकट/अनियमित यात्रा के 1,29,427 मामले पकड़े गये। जिससे रू. 9,17,18,070/- (नौ करोड़, सत्रह लाख, अठठारह हजार, सत्तर) मात्र के राजस्व की प्राप्ति हुई। इस मई माह जॉच अभियान में कुल रू. 9,17,54,470/- (नौ करोड़, सत्रह लाख, चौवन हजार, चार सौ सत्तर) मात्र राजस्व की प्राप्ति हुई।

इस जॉच अभियान को सफल बनाने में मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक एवं मुख्य चल टिकट निरीक्षकों का विशेष योगदान रहा।

                                                
जनसंपर्क अधिकारी
                                              
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ. 



Post a Comment

0 Comments