लखनऊ मंडल : कर्मचारियों के लिए लगाया गया बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कैंप


लखनऊ 28 मई 2022। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की मंडल रेल प्रबंधक डा मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में, रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ तथा रोगों से बचाव हेतु आज दिनांक 28.05.2022 को डॉ0 दीक्षा चौधरी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी, ऐशबाग पॉलीक्लिनिक के नेतृत्व में ऐशबाग स्थित सीडीओ कार्यालय में कर्मचारियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। 

इस कैंप में डॉक्टर दीक्षा चौधरी, डॉक्टर संजय तिवारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व चिकित्सा कर्मियों ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी जांचें की। इस दौरान लंबाई, वजन, ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की जांच की गई।

कैंप में कुल 13 डायबिटीज के रोगी पाए गए, जिसमें 04 नए थे, 10 नए ब्लड प्रेशर के रोगी पाए गए। ज्यादा वजन का कोई कर्मचारी नहीं पाया गया।

इस कैंप में कुल 57 कर्मचारियों का परीक्षण किया गया। डॉक्टर दीक्षा चौधरी द्वारा स्वस्थ जीवन जीने वह संतुलित आहार लेने तथा समय-समय पर जांच करवाने हेतु एक गोष्ठी भी की गई।



Comments