अगर जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको जरूर माननी चाहिए आचार्य चाणक्य की ये बातें


आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने सफल व्यक्ति बनने के लिए कुछ बातें बताई हैं। आइए जानते हैं।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन के हर पहलू के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने अपने नीति में ऐसी कई बातें बताई हैं, जिन्हें अपनाने पर आप किसी भी समस्या से बाहर आ सकते हैं। भले ही आपको आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। भागदौड़ भरी जिंदगी में आप इन विचारों को नजरअंदाज ही क्यों न कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। 

आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने सफल व्यक्ति बनने के लिए कुछ बातें बताई हैं। आइए जानते हैं। 

श्लोक : 

आलस्योपहता विद्या परहस्तं गतं धनम्। 

अल्पबीजहतं क्षेत्रं हतं सैन्यमनायकम्॥

भावार्थ :

आलस्य से विद्या नष्ट हो जाती है। दूसरे के हाथ में धन जाने से धन नष्ट हो जाता है। कम बीज से खेत तथा बिना सेनापति वाली सेना नष्ट हो जाती है।





Comments