ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

 


बैंकाक में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में करेगा प्रतिभाग

लखनऊ, 20 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्र अर्णव श्रीवास्तव ने नोएडा ओपन नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप-2022 में गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इसी के साथ अर्णव ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं हेतु अपनी योग्यत सुनिश्चित कर ली है। अब यह छात्र थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराकर देश का नाम रोशन करेगा। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में देश के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मैडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। 

(हरि ओम शर्मा)

मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ। 



Comments