भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वेंडरों का करेन्ट एकाउन्ट खोलने हेतु लगाया गया एक दिवसीय विशेष कैम्प


लखनऊ 21 मई 2022। रेलवे बोर्ड के निर्देशो के अनुपालन में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय परिसर में ई-आक्शन में पंजीकरण हेतु भारतीय स्टेट बैंक के करेन्ट खाता की अनिर्वायता है। ई-आक्शन में भाग लेने में वेंडरो को खाता खुलवाने में सुलभता प्रदान करने की दिशा में वाणिज्य विभाग द्वारा वेंडरों की सुविधा हेतु भारतीय स्टेट बैंक से समन्वय कर वेंडरों का करेन्ट एकाउन्ट खोलने हेतु एक दिवसीय विशेष कैम्प लगाया गया। उक्त कैम्प में दर्जनों वेंडरों ने भाग लिया तथा बैंक में करेन्ट खाता खोले जाने में आ रही समस्याओं का निराकरण कर बैंक कर्मियों द्वारा करेन्ट बैंक एकाउन्ट खोला गया।  

                         जन संपर्क अधिकारी

                        पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ। 



Comments