सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार



ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर पुलिस ने एक बार फिर सेक्स रैकेट भंडाफोड़ किया है। यहां सैलून और स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था। पुलिस ने देर रात स्पा सेंटर में दबिश देकर संचालक सहित तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर शहर के मुरार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बारादरी चौराहे के पास स्थित पावर सेल बिल्डिंग में एच.एन. आयुर्वेदास रिलेक्सेशन एंड फैमली सैलून में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस टीम ने सैलून व स्पा सेंटर में छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से 3 महिलाओं और 3 पुरूषों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पकड़ी एक महिला अलीगढ़ व अन्य दोनों महिलाएं ग्वालियर की है। वहीं स्पा संचालक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।





Comments