लखनऊ: 30 अप्रैल 2022। उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने आज जनपद झांसी के ग्राम-रक्सा में जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया।
चौपाल में उन्होंने ग्राम विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की ग्राम विकास व सोशल सेक्टर की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाया जाए।
उन्होंने वहां लगें विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनियो/स्टालों का अवलोकन किया। खेल मैदान में योगा केन्द्र का उद्घाटन राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने किया। जहां विधायक गण एवं ग्राम विकास से संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहें।
बी एल यादव
सूचना अधिकारी।
0 Comments