बलिया। उत्तर प्रदेश स्थानीय कार्यालय, बलिया में दो वरिष्ठ लेखाकारों के सेवा निवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त लेखाकार, रेवती ब्लाक संजय श्रीवास्तव एवं सेवानिवृत्त लेखाकार, पंदह ब्लाक मु. जफर अली को पुष्पमालाएं पहनाकर, राम मंदिर की तस्वीर वाला स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्य व्यवहार, अनुशासन और सहयोगात्मक दृष्टिकोण सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यालय के विकास और सुचारु कार्य संचालन में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
सम्मान समारोह में उपस्थित कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी सरलता, कार्यकुशलता और सकारात्मक सोच ने कार्यालय में सदैव सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा। उनके सेवानिवृत्त होने से एक अनुभवी और मार्गदर्शक सहयोगी की कमी अवश्य महसूस होगी।
विदाई समारोह के दौरान वातावरण भावुक हो उठा। अपने संबोधन में संजय श्रीवास्तव एवं मु. जफर अली ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यालय परिवार से मिला स्नेह, सहयोग और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां बिताए गए वर्षों की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।
कार्यक्रम में अश्वनी कुमार उपाध्याय (अध्यक्ष), बृजेश गुप्ता (महामंत्री) सहित ग्राम्य विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं कृषि विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें विजेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र गुप्ता, पिंटू राम, सुरेश गुप्ता, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विनोद वर्मा, प्रदीप चौबे, अजीत गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, अभय मिश्रा, रूपा गुप्ता (लेखाकार, कृषि विभाग), सुरेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
समारोह का समापन दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान और उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।



0 Comments