केतकी सिंह के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मांगा वोट, कही ये बात.....


सहतवार, बलिया। सहतवार बड़ा पोखरा पर मंगलवार को आयोजित भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को सबोधित करते हुए कहा कि बहन केतकी सिंह के विधायक बनने तथा भाजपा की सरकार बनते ही सहतवार नगर पंचायत का नामकरण चैनराम बाबा के नाम से किया जायेगा। मैं वोट के रूप में आप से कर्ज मांग रहा हूं। चुनाव बाद विकास रूपी ब्याज सहित आपको वापस करूगा। प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सबको साथ लेते हुए सबका समान भाव से विकास कर रही है। उपरोक्त बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कही। वे सहतवार नगर पंचायत के बड़ा पोखरा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 


उन्होंने कहा कि सपा बसपा की सरकार ने जो 15 वर्षों में नही किया वह काम योगी जी की सरकार ने पांच वर्षों में कर के दिखा दिया। सपा की 10 मार्च के बाद विदाई होने जा रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश जी ने कहा कि हम 70 सीटें जीतेंगे। हुआ क्या? मात्र 5 सीटों पर सिमट कर रह गये। 2017 के विधान सभा चुनाव में उन्होंने 300 का दावा किया मात्र 47 सीटे सपा को हासिल हूई। एक बार पुनं 300 पार होने की बात कर रहे है। इस बार उन्हें 40 सीटे ही मिल पायेगी। कारण करहल से अखिल जी चुनाव हार रहे है। पश्चिम से सूपड़ा साफ़ होते जा रहा है। उनहोंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबी देखी है इस लिए उनकी योजनाएं गरीब जनता, किसान, व्यापारी, नौजवान के हित को देखते हुए बन रही है। 


सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार गरीबों को होली के साथ दीपावली में भी मुफ्त सिलेन्डर देने जा रही है। विधवा, विकलांग व वृद्ध पैन्शन को 1000 रूपये 15 सौ दिया जायेगा यही नही कन्याओं को मिलने वाला शादी का अनुदान की राशि 51 हजार से बढ़ा कर एक लाख कर दिया जायेगा। सभा को सांसद रवींद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, विनोद शंकर दुबे, केतकी सिंह, अरविंद गांधी ओपी सिंह, सन्तोष सिंह आदि ने संबोधित किया। 




Comments