योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो गया है। इनमें से कई मंत्री बहुत ज्यादा पढ़े लिखे हैं तो वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने मामूली शिक्षा ग्रहण की है। इनमें से कुछ मंत्री ऐसे हैं जिन्होंने हाई स्कूल के आगे की पढ़ाई नहीं की। आइए जानते हैं उनके नाम :-
1. पिछली बार नागरिक उड्डयन मंत्री रहे नंद गोपाल गुप्ता नंदी को इस बार औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन मंत्री बनाया गया है। नंदी हाई स्कूल तक पढ़े हैं।
2. मेरठ के हस्तिनापुर से बीजेपी विधायक दिनेश खटीक यूपी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री हैं। उन्होंने नौवीं तक पढ़ाई की है।
3. कृष्ण पाल मलिक को योगी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। बागपत जिले की बड़ौत सीट से विधायक केपी मलिक ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है।
4. यूपी सरकार में श्रम व सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल कोरी ने दसवीं तक पढ़ाई की है। वह प्रदेश की महरौनी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
5. अलीगढ़ की खेर विधानसभा सीट से विधायक अनूप प्रधान को राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री से संबद्ध मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अनूप प्रधान ने भी हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है।
6. राकेश राठौर गुरु को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीतापुर से विधायक राकेश राठौर गुरु ने आठवीं तक ही पढ़ाई की है।
7. ओबरा से विधायक संजीव गोंड को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने दसवीं तक पढ़ाई की है।
साभार- जनसत्ता
0 Comments