लखनऊ: 30 मार्च, 2022। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य से प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग के अधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें बधाई दी। प्रतिनिधि मण्डल में श्री ए0के0 सिंह, अध्यक्ष, प्रादेशिक विकास सेवा संगठन, उ0प्र0, श्री जनमेजय शुक्ल, महामंत्री, एवं श्री संजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष सहित संवर्ग के काफी संख्या में अधिकारियों द्वारा उप मुख्यमंत्री जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संवर्ग के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा उप मुख्यमंत्री जी को आश्वस्त किया गया कि संवर्ग द्वारा उप मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में योजनाओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन करते हुए ग्राम्य विकास विभाग को और अधिक ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास किया जायेगा।
उप मुख्यमंत्री जी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से काम करते हुए लाभार्थियों को समुचित लाभ समय से उपलब्ध कराने के निर्देश के साथ ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया।
सम्पर्क सूत्र- बी0एल0 यादव
0 Comments