पटना. बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार की आधी रात के बाद एक-एक कर कई धमाके हुए जिससे पूरा शहर दहल उठा। इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे दो से तीन मकान देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गए। वहीं कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। इस घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मच गया. पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची हैं। जमींदोज हुए मकानों के मलबे को हटाने का काम चल रहा है।
दरअसल, यह भयानक धमाका भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवली चक के इलाके में हुआ। जहां कुछ लोग नींद में थे कुछ सोने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन जब उन्होंने अचानक धमाके की आवाज सुनी तो वह सहम गए। कुछ लोगों को समझ लगा की अपने घर के पास किसी ने पटाखा फोड़ा होगा। क्योंकि इसकी आवाज इतनी तेज थी की ऐसा लग रहा था कि जैसे घर के पार ही यह ब्लास्ट हुआ है।
धमाके बात सुनते ही पूरे शहर का प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। भागलपुर रेंज के डीआईजी सुजीत कुमार (DIG Sujeet Kumar) सहित कई अफसर इस वक्त घटनास्तल पर मौजदू हैं। उन्होंने कहा- घटना के प्राथमिक कारणों में बारूद, पटाखा और देसी बम बनाने की बात सामने आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि एफएसएल की जांच के बाद कई चीजें सामने आएंगी।
विस्फोट इतना जोरदार था कि आस-पास के 4 घर जमींदोज हो गए। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। करीब 5 किमी तक विस्फोट का असर दिखा है। लोग अलग-अलग तरह की कल्पना करने मे लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग भुकंप तक का जिक्र कर बैठे। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि आसमान में धुंआ फैला हुआ है। लेकिन जब उनको हकीकत पता चली तो वह सहम गए।
बता दें कि घटना में घायलों लोगों को भागलपुर के जेएलएन अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया गया है। वहीं यह भी कहा जा रहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। क्योंकि कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
साभार-the bharat express
0 Comments