धन प्राप्ति के 10 उपाय :-
पहला उपाय :
-लक्ष्मी जी की विधि विधान से पूजा करें।
-माता लक्ष्मी के किसी भी मंत्र का जप बुधवार या शुक्रवार से शुरू करें।
-रोजाना कमल गट्टे की एक माला जाप करें।
दूसरा उपाय :
-विष्णुसहस्रनाम तथा श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।
-ऐसा करने से घर परिवार में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
तीसरा उपाय :
-शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करें।
-मां लक्ष्मी को हल्दी या कुमकुम का तिलक लगाकर गुलाब के फूल अर्पित करें।
-मां लक्ष्मी को दूध और गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
-माता लक्ष्मी से सुख समृद्धि की कामना करें।
चौथा उपाय :
-घर की उत्तर दिशा धन की दिशा मानी जाती है।
-इस दिशा में तिजोरी रखना फलदायी माना जाता है।
-उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की प्रतिमा रखें।
-ऐसा करने से धन में वृद्धि होने की मान्यता है।
पांचवां उपाय :
-जरूरतमंदों की सहायता करें।
-दान-पुण्य के कार्यों से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
छठा उपाय :
-घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-माना जाता है जिस घर में साफ-सफाई रहती है वहां मां लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।
सातवां उपाय :
-घर के मंदिर में सुबह शाम घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की आरती जरूर करें।
-घर के मंदिर में पूजा करने के बाद शंख बजाएं, इससे घर-परिवार में तरक्की होती है।
-मान्यता है ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
आठवां उपाय :
-शनिवार के दिन शनि देव की विशेष आराधना करनी चाहिए।
-शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
-शनि ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति खूब तरक्की करता है।
नौवा उपाय :
-घर में तुलसी का पौधा जरूर रखें।
-शाम के समय तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक जरूर जलाएं।
मान्यता है घर में तुलसी का पौधा रखने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
दसवां उपाय :
-घर में शमी का पौधा रखना बेहद ही शुभ माना जाता है।
-ऐसी मान्यता है कि ये पौधा धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
-इस पौधे को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
0 Comments