जौनपुर : थाना सरपतहां पुलिस द्वारा अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


जौनपुर। वऱिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर अजय कुमार साहनी द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अंकित कुमार व थानाध्यक्ष सरपतहाँ श्री संजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 01.02.2022 को समय 05.10 बजे सुबह फुलवारिया बाग के पास से थाना सरपतहां पुलिस-उ0नि0 धुरेन्धर प्रसाद, उ0नि0 सच्चितानन्द मय हमराह हे0का0 पवन कुमार, हे0का0 अरशद खान, का0 नागेन्द्र यादव द्वारा अभियुक्त राजकमल मौर्या उर्फ छोटू पुत्र गया प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम डीहअशरफाबाद थाना सरपतहां जनपद जौनपुर के कब्जे से एक नाजायज तंमचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसका चालान मा0 न्यायालय किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 

1. राजकमल मौर्या उर्फ छोटू पुत्र गया प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम डीहअशरफाबाद थाना सरपतहां जिला जौनपुर।

*बरामदगी का विवरण-*

1. 01 देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर। 

*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0 32/2022  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।

*अपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 115/2021 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 धुरेन्धर प्रसाद,उ0नि0 सच्चितानन्द, हे0का0 पवन कुमार, हे0का0 अरशद खान, का0 नागेन्द्र यादव थाना सरपतहां, जौनपुर।





    


Comments