बलिया : रेड क्रास ने दी डॉ. चौधरी को अंतिम विदाई


बलिया। रेड क्रास सोसायटी बलिया के आजीवन सदस्य एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जी पी चौधरी  का निधन हो गभया। उन्होंने लखनऊ के एक अस्पताल में शनिवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी। इधर, कुछ दिनों डॉ चौधरी अस्वस्थ चल रहे थे। डॉ. जीपी चौधरी बहुत ही व्यवहार कुशल स्वास्थ्य अधिकारी थे। मार्च 2022 में ही वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। आज उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास मुख्य चिकित्साधिकारी आवास के पीछे प्रोफेसर कालोनी से दोपहर 12:30 बजे से  निकाली जायेगी। 

डॉ. चौधरी को श्रद्धांजलि देने वालों में रेड क्रास के उपाध्यक्ष/मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया डॉ. निरज कुमार पांडेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर तिवारी, उप -सभापति विजय कुमार शर्मा, विजय कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय आदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं शुभ चिन्तको ने उन्हें अंतिम विदाई दी।



Comments